पीएम केयर्स फंड की छिपाई जाती है जानकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार में है पारदर्शिता- धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 अगस्त 2020। क्वॉरेंटाइन सेंटर में हुई गड़बड़ी को लेकर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस ने कड़ा और तीखा जवाब दिया है ।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पारदर्षिता के साथ काम कर रही है।जनता को सरकारी खजाने से होने वाली खर्च की जानकारी लेने का अधिकार दिया गया है यही वजह है क्वॉरेंटाइन सेंटर को लेकर आरटीआई में मांगी गई जानकारी भी बिना रोक-टोक  दी गई है। क्वॉरेंटाइन सेंटर में गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।कोरोना महामारी संकटकाल में प्रवासी मजदूरों के आने जाने ,रहने,खाने पीने ,स्वास्थ्य, को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो इसके लिए  स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को कवारेन्टीइन सेंट्ररो की आवश्यकतओं को पूरा करने का अधिकार दिया है। राज्य में 20हजार से अधिक कवारेन्टीन सेंटर में साढ़े सात लाख प्रवासी मजदूर की रहने खाने की व्यवस्था की गई थी। इन क्वॉरेंटाइन सेंटरों में प्रवासी मजदूर क्वॉरेंटाइन अवधि को पूरा कर सकुशल घर पहुंच गए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस भाजपा की केंद्र सरकार पीएमकेयर फंड की जानकारी छिपा रही है पीएमकेयर फंड को आरटीआई के दायरे से बाहर रखी है।केयर फड में जमा की गई राशि एवं खर्च की राशि की जानकारी में गोपनीयता बरत रही है। वह भाजपा किस मुहँ से पारदर्शी तरीके से काम कर रही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के ऊपर आरोप लगा रही है।मोदी सरकार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की पारदर्षिता की नीति को अपनाना चाहिए।पीएम केयर फंड की जानकारी जनता को देना चाहिए। दुर्भाग्यजनक है जो जनता पीएमकेयर फंड में मुक्त हस्त से सहयोग की है उन्ही को जानकारी देने से मोदी भाजपा बच रही है।पीएमकेयर फंड में जानकारी छुपाने से स्पष्ठ हो गया की दाल में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं में दम है तो  आरटीआई लगाकर पीएम केयर्स फंड की जानकारी लेकर बताये? पीएम केयर्स फंड में अब तक कितनी राशि जमा हुई है? कितनी राशि खर्च की गई है?पीएम केयर्स फंड से मजदूरों के लिए एक हजार करोड़ खर्च करने का दावा किया जा रहा है देशभर के कितने मजदूरों के खाते में कितनी कितनी राशि जमा हुई है जानकारी लेकर बताएं? कोरोना महामारी संकटकाल में छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसद विधायक नेताओं का योगदान शून्य रहा है। भाजपा के सांसद क्वॉरेंटाइन सेंटर में सेवा कर रहे अधिकारियों को बेल्ट से मारने की धमकी देते रहे डराते रहे चमकाते रहे?छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के साथ साथ आम जनता और सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसको भुलाया नहीं जा सकता। कुछ एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदेश भर में गड़बड़ी का आरोप लगाना भाजपा की दूषित राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा आपदा में भी राजनीति करने की अवसर तलाश रही है। झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाने की राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई और नीट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए दिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश

शेयर करेहर जिले में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर की जाए बस, मिनी बस, जीप की व्यवस्था सभी जिलों में व्यवस्था के लिए नियुक्त किए जाएं नोडल अधिकारी छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को होगी यात्रा की अनुमति परीक्षार्थी नोडल अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर करा सकेंगे अपना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप