गुजरात के खिलाफ हुड्डा को पहले भेजने से गुस्साए सहवाग, पूछा- लखनऊ के कोच या कप्तान, किसका फैसला था?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 09 मई 2023। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। एक वक्त टीम ने 12.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 228 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ इसके बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, उससे लखनऊ की टीम उबर नहीं सकी और इससे रन रेट पर भी काफी असर पड़ा। दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी कुछ खास नहीं कर सके। 20 ओवर में लखनऊ की टीम सात विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी। मैच के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एंडी फ्लावर, गौतम गंभीर और कप्तान क्रुणाल पांड्या समेत लखनऊ टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि अचानक से बैटिंग ऑर्डर बदलने का फैसला किसका था?

सहवाग ने कहा- एक समय में लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम को इतने मार्जिन (रनों के अंतर) से नहीं हारना चाहिए थे। पहले विकेट के बाद मुझे लगता है किसी इनफॉर्म बैटर को मैदान पर आना चाहिए था। चाहे वह पूरन हों या स्टोइनिस हों या खुद कप्तान क्रुणाल हों या आयुष बदोनी, जिसने चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में तेजी से रन बनाए थे। लेकिन कौन आया? दीपक हुड्डा? 

सहवाग को लगता है कि जब 200 से अधिक रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सही बल्लेबाजी क्रम चुनने की बात आती है, तो लखनऊ टीम मैनेजमेंट हमेशा गलती करता है। सहवाग को लगता है कि निकोलस पूरन और आयुष बदोनी को बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना चाहिए था, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना कठिन था। सहवाग ने कहा- लखनऊ की टीम उस पल में उस मैच को हार गई थी। यह एलएसजी से एक बड़ी गलती थी। अगर निकोलस पूरन वहां आए होते, जिस तरह से वह खेलते हैं, तो वह शायद 20 गेंदों में 50 रन बना सकते थे और मैच को बदल सकते थे। अगर आपको पांच ओवर में 100 रनों की जरूरत है, आप उस स्थिति में जीत नहीं सकते हैं।

सहवाग ने कहा- आयुष बदोनी ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए। अगर वह समय पर आ जाते तो रन बनाने की गति भी बढ़ा सकते थे। दीपक हुड्डा को तीसरे नंबर पर भेजने का निर्णय किसका था? कप्तान? कोच? या टीम मैनेजमेंट? वहां फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को भेजा जाना चाहिए था। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि, क्रुणाल के पास आईपीएल में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, वह पहली बार इस लीग में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, लखनऊ अभी भी पांच जीत, पांच हार और 11 के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अगर क्रुणाल को अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कराना है तो आगे के मैचों में सूझबूझ वाली कप्तानी करनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर दर्शकों में भ्रम फैल सकता है-अभिनेता राजवीर शर्मा

शेयर करेदिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया केस  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 09 मई 2023। हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसके निर्देशक कात्यायन शिवपुरी हैl टीजर में आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही