प्रियंका ने फिर उठाया किसानों और महिला पहलवानों का मुद्दा, बताया आखिर पीएम क्यों नहीं गए मणिपुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 नवंबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनितिक दलों के नेता लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में महिला पहलवानों का अपमान, मणिपुर हिंसा और किसानों पर हो रहे अत्याचार को चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर नहीं गए, लेकिन अहमदाबाद में क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने पहुंच गए, ताकि यदि हमारी टीम जीते तो कुछ श्रेय ले सकें।

प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी वहां नहीं जाते जहां संकट होता है। खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के राज में बीजेपी कैसे सबसे अमीर पार्टी बन गई। मणिपुर भी हमारे देश का ही राज्य है। मणिपुर में सैकड़ों गांव जला डाले गए, कितने बुरे-बुरे हादसे हुए। कैसी-कैसी चीजें हुईं। पीएम मोदी ने वहां जाने का कष्ट किया? नहीं किया। हम विश्व कप फाइनल में पहुंचे। हमारी टीम अपनी मेहनत से फाइनल में पहुंची। पीएम मोदी भी पहुंच गए।

किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, काले कृषि कानूनों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे। भाजपा मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे रौंद दिया था। मगर मंत्री को पद से नहीं हटाया गया। किसान अपनी मांगों के लिए महीनों तक धरने पर बैठे रहे, पर मोदी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। जैसे ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आए, ये कानून वापस ले लिए गए। महिला पहलवान सड़क पर बैठी रहीं, मोदी जी नहीं गए। लेकिन वही पहलवान जब मेडल जीतकर आईं, मोदी जी ने उनको घर बुलाया था। महिला पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की हाथरस और उन्नाव वारदात का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। 

Leave a Reply

Next Post

'देखते हैं 15 सीटें पार करते हैं या नहीं...', सीएम भूपेश बघेल का बीजेपी पर पलटवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की ‘राज्य में 55 सीटें’ जीतने की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघले ने कहा कि यह सिर्फ उनका […]

You May Like

चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में