जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर: स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत और तीन लोग घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जांजगीर-चांपा 24 अगस्त् 2025। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला-भदरा मार्ग के कोसाबाड़ी मार्ग में स्कूटी और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 25 वर्षीय युवक अजित कश्यप की मौत हुई है। वहीं, 3 लोगों को भी गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई है। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक अजित कश्यप अपने बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और बेटा शंकर पटेल के साथ पामगढ़ किसी काम से गए थे, जहां काम होने के बाद पामगढ़ से अपने गांव कोसला वापस लौट रहे थे। वहीं, स्कूटी सवार पनगांव का 28 वर्षीय युवक युवराज साहू सब्जी बेचने के लिए भदरा गांव साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान कोसाबाड़ी के पास दोनों तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के फरखच्चे उड़ गए। वहीं, बाइक चला रहे अजित कश्यप के सिर पर गंभीर चोट आई है। उमेंद्र पटेल और बेटे शंकर पटेल जोकि बाइक में बैठे थे उन्हें भी गंभीर चोट आई है। स्कूटी सवार युवक युवराज साहू को भी गंभीर रूप से चोट आई। 

सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया। जिसमें अजीत कश्यप की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही अन्य घायलों का इलाज जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गौरेला पेंड्रा मरवाही 24 अगस्त 2025। रविवार को पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम लग गया। जहां एक तरफ मुख्य मार्ग पर कोयला लदे वाहन के फंसने से कई घंटे यात्री परेशान होते रहे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ठेका कंपनी इरकॉन द्वारा […]

You May Like

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में