पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 सना, 14 नवंबर 2026। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक प्रमुख हवाई अड्डे और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। इसके साथ ही यमन और दक्षिणी सऊदी अरब में भी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि एक ड्रोन ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जबकि दो अन्य ड्रोन ने शहर के पूर्व में स्थित ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशन नंबर-3 पर हमला किया।

उन्होंने दावा किया कि दोनों अभियानों में अपने लक्ष्य हासिल किए। एक अलग बयान में सरी ने कहा कि दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी जजान क्षेत्र के अल-तुवाल इलाके में सऊदी सैनिकों को निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में दर्जनों सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सूडान के नागरिक भी शामिल हैं। सरी ने कहा कि उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत के पूर्वी हिस्से और दक्षिणी लहज प्रांत के खराज तथा खोर उमैरा इलाकों में भी सऊदी अरब से जुड़े सैनिकों के ठिकानों पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए। उन्होंने दावा किया कि मिसाइलें सीधे अपने लक्ष्य पर लगीं और इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सरी ने यह भी दावा किया कि यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन स्थित रास अबास सैन्य अड्डे पर सऊदी हथियारों के भंडार को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया। हालांकि, इन हमलों में हताहतों की संख्या और नुकसान की पुष्टि नहीं हो सकी है। सऊदी अरब ने भी इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।  हूती विद्रोहियों के ये दावे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब यमन के कई मोर्चों पर हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इनमें रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के इलाके भी शामिल हैं। हूती विद्रोही इससे पहले भी सऊदी अरब के तेल ठिकानों, हवाई अड्डों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुके हैं।

यमन में दिसंबर 2014 के आखिर से संघर्ष जारी है। उस समय हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2015 में सैन्य हस्तक्षेप किया था। तभी से सऊदी अरब और हूतियों के बीच लड़ाई जारी है।  

Leave a Reply

You May Like

पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया....|....आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा - भूपेश बघेल....|....कर्मचारी भविष्य निधि के अंशदान को कोयला खान भविष्य निधि में स्थानांतरित करने सहित अनेक मांगाें को लेकर सीटू के महासचिव वी.एम. मनोहर ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल को लिखा पत्र....|....4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम'....|....बहरीन में अमेरिकी रडार तबाह करने का दावा....|....टीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत....|....भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार....|....सरपंच के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा....|....पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाले में गिरने की रची झूठी कहानी