न्याय यात्रा से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा – राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में बदलाव के संकेत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 जनवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. इसमें देशभर के नेता और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हुए. ऐतिहासिक शुरुआत मणिपुर इंफाल से हुई. यह यात्रा मुंबई तक 6700 किलोमीटर गुजरेगी. 20 मार्च को समापन होगा. इस यात्रा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा। बैज ने कहा, राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में नए बदलाव का संकेत मिलेगा. भाजपा की ओर से राम मंदिर का अनुष्ठान और कांग्रेस की जारी यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा, यात्रा का प्रभाव गरीब युवा पीड़ित बेरोजगारो को न्याय दिलाने के लिए है, ताकि सबके बीच में राहुल गांधी पहुंचे और उनकी भावनाओं को बातों को सुने. हम नया एजेंडा बनाकर लोकसभा चुनाव में जा सके और एक संकेत दे सके. लगातार शंकराचार्य इसका विरोध कर रहे हैं. मंदिर अधूरा है. रामनवमी में इसका शुभारंभ करना चाहिए।

बैज ने कहा, पीएम अच्छा कार्य करते तो रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जाते, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मंदिर के नाम से प्रोपेगेंडा देश की जनता की भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते हैं. न्याय यात्रा ऐतिहासिक और सफल रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

एपटा ग्रो : शिशु पोषण रेंज को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण छलांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। डैनोन इंडिया ने ‘ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भोजन के माध्यम से स्वास्थ्य’ पहुंचाने के अपने मिशन के साथ एपटा ग्रो की भारत में लॉन्चिंग के साथ अपनी शिशु पोषण रेंज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव