मुख्यमंत्री से कोया-कुटमा समाज बस्तर संभाग के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात : संभाग स्तरीय सामाजिक सामुदायिक भवन और संग्रहालय की मांग की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 07 अगस्त 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में बस्तर संभाग के कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने चित्रकोट विधायक राजमन बेन्जाम के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने संभाग स्तरीय सामाजिक  सामुदायिक भवन और बस्तर की सांस्कृति, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवं पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर विचार का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों से बस्तर में वर्षा जल की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना से किसानों एवं आमजन को होने वाले लाभ से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पूर्णतः किसान हित में होगी जिससे वर्ष भर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और कृषि कार्यों के लिए वर्षा जल पर निर्भरता कम होगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजामन, कोया-कुटमा समाज के संभागीय अध्यक्ष समारू कर्मा, प्रदेश महासचिव कांग्रेस श्रीमती रुक्मणी कर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बलराम मौर्य एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद :पंजाब के अनाथ बच्चों की करेंगे मदद संवारेंगे भविष्य 4 बच्चों को लेंगे गोद

शेयर करेजहरीली शराब पीने से मरने वाले 113 लोगों में शामिल था तरनतारन जिले के गांव मुरादपुर का रिक्शा चालक सुखेदव सिंह पति की मौत का पता चलने के दो घंटे के भीतर पत्नी ज्योति ने भी तोड़ दिया था दम, रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं चारों बच्चे फाजिल्का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप