“कंतारा” के बप्पा अवतार ने गणपति महोत्सव 2024 में बढ़ाई भव्यता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 सितंबर 2024। “कंतारा” ने 2022 में अपनी रिलीज़ के साथ एक बड़ा प्रभाव छोड़ा। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और इसके दमदार प्रदर्शन के कारण 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इसे ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ का पुरस्कार मिला। फिल्म “कंतारा” को लेकर उत्साह अभी भी बरकरार है। इस गणेश चतुर्थी पर लोग फिल्म से प्रेरित गणेश प्रतिमा का स्वागत कर रहे हैं। इस साल गणेश चतुर्थी पर मुंबई की सड़कें “कंतारा” के उत्साह से भरी हुई हैं। लोगों ने इस साल फिल्म से प्रेरित गणेश प्रतिमा का स्वागत करके खूब खुशी मनाई है। गणेश प्रतिमाओं को पंजुर्ली दैव की तरह सजाया जा रहा है, जो दिखता है कि यह फिल्म देश भर में कितनी पॉपुलर है।

कंतारा ने अपनी रिलीज के साथी देशभर में एक अलग इंपैक्ट छोड़ा है। यह फिल्म इंडिया के गांवों की कहानी को दुनिया के सामने लाई है। कंतारा की वजह से लोगों को ग्लोबल लेवल पर इंडिया की डाइवर्स कल्चर के बारे में पता चला है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कंतारा ने नए अवसर खोले हैं। फैंस की भारी मांग के कारण इसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया गया है, जिससे सभी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इसकी अनूठी कहानी का अनुभव करने का मौका मिला है। इसके अलावा, मच अवेटेड कंतारा चैप्टर 1 के साथ एक दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।

Leave a Reply

Next Post

नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहा आईआईआईए-इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2024

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 06 सितंबर 2024। आईआईआईए-इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2024, 5वां संस्करण, इस साल एक बार फिर शानदार साबित हुआ है। वर्दा नाडियाडवाला, अनु मलिक, अदा खान, रिमी सेन, सिकंदर खेर, अलंकृता सहाय, मोनालिसा, डेनियल वेबर, अदनान शेख, मुकेश ऋषि, एमटीवी स्प्लिट्सविला विजेता दिग्विजय राठी, […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात