कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर हुआ बंद तो भड़का एक्ट्रेस का गुस्सा, बोली-जीना दुश्वार कर दूंगी।

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से है। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखनी हो, या फिर विरोधियों पर निशाना साधना हो। लोगों तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए कंगना सोशल मीडिया खासतौर से ट्विटर का ही सहारा लेती हैं। कई बार अपने ट्वीट्स की वजह से कंगना विवादों में भी फंस जाती  हैं। लेकिन बुधवार को कंगना का गुस्सा एक अलग वजह से भड़क गया।

दरअसल बुधवार को कंगना का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस का भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। कंगना ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को भी लपेटे में ले लिया।

कंगना ने अपने ट्वीट में जैक डोर्सी को टैग करते हुए लिखा “लिबरल उनके चाचा जैक के पास रोने लगे और मेरा अकाउंट अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित करवा दिया। वो अब मुझे धमका रहे हैं कि मेरा अकाउंट/वर्चुअल आइडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है। मगर मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्ज़न मेरी फिल्मों के ज़रिए एक बार फिर आ जाएगा। तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।”-

बता दें कि बुधवार सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग सस्पेंड कंगना रनौत(#suspendkanganaranaut) ट्रैंड कर रहा है। इस हैशटैग को लेकर भी कंगना ने रिएक्शन दिया है। 

कंगना ने ट्वीट कर लिखा है “देशद्रोही अब सस्पेंड कंगना रनौत को ट्रैंड कर रहे हैं। प्लीज़ कीजिए। जब उन्होने रंगोली को सस्पेंड कर दिया तो मैं आई और उनकी जिंदगी को ज्यादा दयनीय बना दिया। अब अगर वो मुझे सस्पेंड करते हैं तो मैं वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर असल जिंदगी में दिखाऊंगी कि असल कंगना रनौत सभी के बाप की मां है।”

कंगना रनौत अक्सर ऐसे ट्वीट करती रहती हैं जिसकी वजह से कोई ना कोई विवाद खड़ा हो जाता है। पिछले साथ कंगना की बहन रंगोली का ट्विटर अकाउंट भी उनके भड़काऊ ट्विटस के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर जारी है बवाल, घर के बाहर पुलिस हुई तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की वाइफ सीरीज तांडव जबसे रिलीज हुई है तभी से लगातार कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रही है। सीरीज के कुछ कंटेंट को लेकर लगातार आपत्ति जताई जा रही है। हाल ही में सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च