त्रिपुरा स्टेट रायफल्स के जवानों पर लगा कुत्तों को मारकर खाने का आरोप, लोगों ने पुलिस से की शिकायत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 03 फरवरी 2023। एसईसीएल कुसमुंडा खदान की सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा रायफल्स के जवानों पर क्षेत्र के कुत्तों को मारकर खाने का आरोप लगा है। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने कुसमुंडा पुलिस को ज्ञापन सौंपकर जवानों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का यह भी आरोप है,कि जवानों के द्वारा पशुओं के अवशेष को कॉलोनी के बीच फेंक दिया जा रहा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से पूरा इलाका परेशान है।

बड़ी संख्या में आदर्श नगर के लोग कुसमुंडा थाना पहुंचे और जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लोगों का आरोप है कि बीते दिनों त्रिपुरा स्टेट रायफल के कुछ जवान कुत्ते के एक बच्चे को मारने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। क्षेत्रीय पार्षद शाहिद कुजूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में कुत्तों की संख्या में भी कमी आई है। इतना ही नहीं सामुदायिक भवन में रुके जवानों के द्वारा जानवरों के अवशेषों को इधर-उधर फेंका जा रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से वे काफी परेशान हैं।

लोगों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर स्पष्ट रूप से कहा कि अगर जवानों के खिलाफ अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा सामुदायिक भवन में तालाबंदी कर दी जाएगी। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि आवेदन दिया गया। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वास्तविकता क्या है उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

2007 में भारत को विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, धोनी के मुख्य हथियारों में से एक रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 फरवरी 2023। भारत को 2007 में टी20 विश्व कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 39 साल के जोगिंदर पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव