मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों को सराहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 27 नवम्बर 2024। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई। उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा। बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया। इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि  आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की। मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा। फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे बलदाऊ प्रसाद, शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। अब इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा। इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'ड्रोन, डॉग स्क्वाड और...': मणिपुर में दो दिन से लापता शख्स को तलाशने की जद्दोजहद; सैन्य शिविर में करता था काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 27 नवंबर 2024। मणिपुर में सेना के शिविर में काम करने वाले मेइती समुदाय के 55 वर्षीय व्यक्ति को लापता हुए दो दिन हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि सेना शख्स को खोजने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण