भारतीय सेना से मिलने उरी बेस कैंप पहुंचे विक्की कौशल, शेयर की तस्वीरें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल बी टाउन के चॉकलेटी बॉय कहलाते हैं। उरी फेम विक्की लड़कियों के नेशनल क्रश भी बन चुके हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर विक्की कश्मीर पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय सेना (Indian Army ) के साथ खूब वक़्त बिताया। जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

दरअसल विक्की ने उरी में भारतीय सेना के कैंप में दिन बिताने के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की । उन्होंने भारतीय सेना को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने उन स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया जो न केवल बेहद नर्म थे बल्कि ‘ आश्चर्यजनक प्रतिभाशाली ‘ भी थे ।विक्की ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – मुझे उड़ी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना को मेरा हार्दिक धन्यवाद । मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक सुंदर दिन बिताने का अवसर देने के लिए धन्यवाद जो गर्मी और आश्चर्यजनक प्रतिभाशाली से भरे हुए थे। हमारे महान सशस्त्र बलों की कंपनी में होना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है । धन्यवाद। जय हिंद। 

आपको बता दें कि 2019 में, विकी ने उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक में मुख्य भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया। यह फिल्म सितंबर 2016 में उड़ी में सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के प्रतिशोध में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी, जिसमें 19 सैनिकों की जान गई थी । उरी : सर्जिकल स्ट्राइक 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी, जिसमें 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था। फिल्म का डायलॉग -“हाउज द जोश ?” खूब पॉपुलर हुआ था यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस डायलॉग को बोलते नजर आ चुके हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करे तो विक्की कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। विक्की की अपकमिंग  फिल्म्स की लिस्ट में  शहीद उधम सिंह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक शामिल हैं। विक्की मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर के साथ एक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे। इसके साथ वो  ”द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा” में नजर आएंगे। इसमें सारा अली खान को कास्ट किये जाने की बात है। 

Leave a Reply

Next Post

महिला दिवस पर गूगल ने महिलाओं के सम्मान में बनाया विशेष डूडल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 08 मार्च 2021। गूगल हर विशेष दिनों और आयोजनों पर अपने खास डूडल बनाता है। इसी कड़ी में आज सोमवार के दिन (आठ मार्च 2021) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी गूगल ने महिलाओं को खास अंदाज में सम्मान दिया है और महिलाओं को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान