‘जबरन चुप कराने और देशद्रोही बताने का चलन लोकतंत्र पर पड़ेगा भारी’, खरगे का केंद्र सरकार पर निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को जबरन चुप कराना और देशद्रोही बताने का चलन खतरनाक है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर देगा। खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज संसद को बहस के बजाय युद्ध के अखाड़े में बदल दिया गया है। यह काम विपक्ष द्वारा नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल ने किया है। 

खरगे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब हमेशा हमारे मार्गदर्शक प्रकाश और शक्ति बने रहेंगे।

बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक 
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नेहरू ने खुद कहा था कि डॉ. अंबेडकर की तुलना में किसी ने संविधान निर्माण पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। आज उस विरासत पर हमला हो रहा है। 

देश के संविधान पर हो रहा हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि बाबासाहेब ने हमें संविधान के माध्यम से न्याय, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्य दिए। आज देश के संविधान और इन मूल्यों पर सुनियोजित हमला हो रहा है। उन्होंने लोगों से संविधान और उनके विचारों की रक्षा के लिए अंबेडकर की जयंती पर प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Next Post

मोहित शर्मा की 30 महीने बाद आईपीएल में धमाकेदार वापसी, अपने पहले ही मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में कुछ बेहद दिलचस्प मैच खेले गए हैं, जिनमें एकदम आखिरी गेंद पर जाकर मैच का नतीजा निकला है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग। इस टूर्नामेंट में […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय