IPL 2022: धोनी ने पहली बार छक्के से की पारी की शुरुआत, कोहली-रोहित और उथप्पा के क्लब में भी हुए शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंंबई 01 अप्रैल 2022। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 131.58 का था। अब धोनी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 266.67 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक दिए। गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में माही ने छह गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा हो। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।

आवेश खान ने शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई को पांचवां झटका दिया। इसके बाद धोनी क्रीज पर आए। चेन्नई की पारी में 10 गेंदें शेष थीं। धोनी ने इनमें से छह गेंदों का सामना किया और 16 रन ठोक दिए। उन्होंने कवर में छक्का लगाया तो थर्ड मैन की ओर चौका जड़ दिया। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद पर एक और चौका लगाया।

धोनी ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में सात हजार रन भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10326 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (9936), शिखर धवन (8818), सुरेश रैना (8818) और रॉबिन उथप्पा (7120) का नंबर आता है।

मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 210 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। शिवम दुबे ने 49, मोईन अली ने 35, अंबाती रायुडू ने 27, रवींद्र जडेजा ने 17 और धोनी ने 16 रन बनाए। लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए क्विंटन डीकॉक ने 61, इविन लुईस ने नाबाद 55,केएल राहुल ने 40, आयुष बदोनी ने नाबाद 19 और दीपक हुड्डा ने 13 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

मुलाकात: भारत-ब्रिटेन रक्षा क्षेत्र, साइबर सुरक्षा पर मिलकर काम करेंगे, यूक्रेन संकट पर भी हुई चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अप्रैल 2022। ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के समक्ष यूक्रेन संकट को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि हमलावर देशों को मनमानी से रोकने, कमजोर देशों को इससे बचाने और वैश्विक सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक देशों को […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक