बेलबॉटम सिनेमाघरों में 3D में भी होगी रिलीज़, अक्षय कुमार ने की आधिकारिक घोषणा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली, 02 अगस्त 2021। पिछले दिनों अक्षय कुमार ने एलान किया था कि उनकी फ़िल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ होगी। अब अक्षय ने एक और बड़ी घोषणा की है। बेलबॉटम का लुत्फ़ दर्शक 3डी में उठा पाएंगे। फ़िल्म देखने के अनुभव को दिलचस्प बनाने के लिए इसे 3डी फॉर्मेट में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

बता दें, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के थमने के बाद बेलबॉटम सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। वहीं, अक्षय की भी इस साल यह पहली रिलीज़ है। अक्षय ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी देते हुए लिखा- 19 अगस्त को पूरे फील के साथ रोमांच का अनुभव कीजिए। बेलबॉटम 3डी में भी आ रही है। हालांकि, ऐसी ख़बरें आ चुकी थीं कि फ़िल्म को 3डी में रिलीज़ किया जा सकता है, मगर अब आधिकारिक एलान के बाद यह कन्फ़र्म हो गया है। अगर बड़े पर्दे पर अक्षय की फ़िल्मों की बात करें तो आख़िरी फ़िल्म गुड न्यूज़ है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी। पिछले साल 2020 में उनकी फ़िल्म लक्ष्मी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। 

‘बेलबॉटम’ इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। फिर 27 जुलाई को रिलीज़ करने का फ़ैसला किया गया था, मगर महाराष्ट्र समेत देश के कुछ राज्यों में सिनेमाघर पूरी तरह ना खुलने की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। अक्षय ने ख़ुद सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी रिलीज़ डेट घोषित की थी। बेलबॉटम’ की ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म पिछले साल कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शूट की गयी थी और इसका टीज़र भी पिछले साल ही जारी कर दिया गया था। स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में की थी।

‘बेलबॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म में वाणी कपूर फीमेल लीड में हैं, जबकि लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में दिखेंगे। फ़िल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। 

Leave a Reply

Next Post

उजड़ता देश: तालिबान के डर से हर सप्ताह 30 हजार लोग छोड़कर भाग रहे अफगानिस्तान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अगस्त 2021। अफगानिस्तान के कई जिलों में तालिबान ने अपना कब्जा कर लिया है। अफगान विदेश मंत्रालय के अनुसार तालिबान ने 193 जिला केंद्रों और 19 सीमावर्ती जिलों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान द्वारा की गई हिंसा में यहा 2 हजार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप