गुजरात हाई कोर्ट की डायमंड जुबली पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अहमदाबाद 06 फरवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित किया।पीएम मोदी ने इस खास मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत बधाई। गुजरात हाई कोर्ट ने सत्य और न्याय के लिए जिस निष्ठा से काम किया है, उसने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और लोकतंत्र को मजबूत किया है। आज देशवासी कह सकता है कि हमारी जुडिशरी ने संविधान को मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को दी गई जिम्मेदारी हमारे संविधान के लिए प्राणवायु की तरह है। हमारी न्यायपालिका ने संविधान की प्राणवायु की सुरक्षा का दायित्व पूरी दृढ़ता से निभाया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज में रूल ऑफ लॉ सदियों से सभ्यता और सामाजिक ताने-बाने का आधार रहा है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है ‘न्यायमूलं सुराज्यं स्यात’ यानी सुराज्य की जड़ ही न्याय में है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका के प्रति भरोसे ने सामान्य नागरिक के मन में एक आत्मविश्वास जगाया है। सच्चाई के लिए खड़े होने की उसे ताकत दी है. आजादी से अब तक देश की यात्रा में हम न्यायपालिका के योगदान की चर्चा करते हैं तो बार के योगदान की भी चर्चा होती है। पिछले वर्षों में अपनी कानूनी समझ, अपनी विद्वत्ता और बौद्धिकता से गुजरात हाई कोर्ट और बार ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो। जहां हर व्यक्ति के लिए न्याय की गारंटी हो और समय से न्याय की गारंटी हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भी इस दिशा में अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। न्याय के जो आदर्श भारतीय संस्कारों का हिस्सा रहे हैं, वो न्याय हर भारतीय का अधिकार है। इसलिए न्यायपालिका और सरकार दोनों का ही दायित्व है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मिलकर वर्ल्ड क्लास जस्टिस सिस्टम खड़ा करें।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ राज्य ने हासिल किया 1621.67 करोड़ रूपए का पंजीयन राजस्व, बीते 11 माह में एक लाख 82 हजार दस्तावेजों का हुआ पंजीयन

शेयर करेवर्ष 2019 में की तुलना में 23.28 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 06 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य ने कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020 में 1621.67 करोड़ रूपए का रिकार्ड पंजीयन राजस्व अर्जित किया है। वर्ष 2019 में अर्जित 1315.46 करोड़ रूपए के राजस्व से यह […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब