सतीश कौशिक की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर किया एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 21 जून 2023। अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के साथ आजकल अच्छा खासा टाइम बिता रहे हैं। अपना पहला इंस्टाग्राम रील बनाने से लेकर वीकएंड के दौरान बाहर जाने तक, अनुपम एक पिता की तरह वंशिका की देखभाल कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज अभिनेता ने अब वंशिका से वादा किया है कि जब वह बड़ी होंगी तो वह उन्हें फिल्मों में लॉन्च करेंगे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात का एलान किया है। इस वीडियो में अनुपम सतीश की बेटी से कई मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं। 

वंशिका को एक्ट्रेस बनाने का किया वादा

इस वीडियो में अनुपम वंशिका से पूछते नजर आते हैं कि बड़ी होकर क्या अभिनेत्री बनना चाहती हैं? इस पर वह जवाब देती हैं कि उन्हें अभी नहीं पता है। वीडियो में आगे अनुपम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर वंशिका कभी भी एक्ट्रेस बनना चाहें तो अनुपम न सिर्फ उन्हें निजी तौर पर एक टीचर के रूप में प्रशिक्षित करेंगे बल्कि, उन्हें फिल्मों में भी लॉन्च करेंगे। 

45 साल पुरानी थी सतीश-अनुपम की दोस्ती

बता दें कि अनुपम और सतीश की दोस्ती पूरी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस थी। दोनों 45 साल से अच्छे दोस्त थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनुपम खेर हॉस्टल में रहा करते थे तब वह सतीश के घर पर ही अक्सर भोजन किया करते थे। अभिनेता के अचानक निधन से अनुपम को गहरा सदमा पहुंचा था। अपने सबसे करीबी दोस्त के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया था। 

Leave a Reply

Next Post

हुबहू भेंट-मुलाकात की स्टाइल पर लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम हुआ !

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो . साजिद खान एमसीबी ( सरगुजा ) — छत्तीसगढ़ में राज्य की जनता छत्तीसगढ़ के मुखिया के भेंट-मुलाकात से सुपरिचित है। इसी भेंट-मुलाकात की स्टाइल में कलेक्ट्रेट परिसर में माइक पकडा-पकड़ा कर केंद्र सरकार की महती योजनाओं के लाभ की जानकारी लाभार्थियों से लेकर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान