सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की हुंकार: बोले- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 12 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलीगुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी के लोगों ने हमेशा उन्हें भरपूर प्यार दिया है और कल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह साफ करता है कि बंगाल अब परिवर्तन का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल से टीएमसी का जाना तय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन में बंगाल सिर्फ बर्बाद हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा आज पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वे बंगाल का भविष्य तय करें। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने 15 वर्षों में कोई काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ काले कारनामे किए हैं। उन्होंने सिलीगुड़ी को नॉर्थ बंगाल का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि टीएमसी ने जान-बूझकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और टूरिज्म को पीछे रखा। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे सिंडिकेट वाले हजम कर गए।

पीएम मोदी ने टीएमसी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इस निर्मम सरकार ने मदरसों के लिए तो 6,000 करोड़ रुपये का बजट दिया, लेकिन नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब नॉर्थ बंगाल बारिश और तबाही से जूझ रहा था, तब टीएमसी सरकार कोलकाता में जश्न मना रही थी। पीएम ने टीएमसी को नॉर्थ बंगाल, आदिवासी, चाय-बागान, महिला और युवा विरोधी पार्टी बताया।

भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी, टीएमसी वाले कान खोलकर सुन लें, चार मई के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और उन्हें पिछले 15 वर्षों के पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर मां भारती की भुजा है, लेकिन टीएमसी ने तुष्टिकरण के लिए उन टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया जो नॉर्थ-ईस्ट को देश से अलग करने की धमकी देते हैं। चाय बागानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असम की भाजपा सरकार श्रमिकों को जमीन के पट्टे और सुविधाएं दे रही है, जबकि टीएमसी इन्हें बर्बाद कर रही है। उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर चाय श्रमिकों को पक्के घर, बिजली, पानी और जमीन के पट्टे दिए जाएंगे।

पीएम ने क्रिकेटर रिचा घोष और मंटू घोष जैसी प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए घोषणा की कि भाजपा सरकार नॉर्थ बंगाल में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएगी। उन्होंने अंत में कहा कि टीएमसी ने भय का साम्राज्य बनाया है, जिसे हटाकर भाजपा राज्य में भरोसा वापस लाएगी।

Leave a Reply

Next Post

इंडी म्यूजिक में कनिष शर्मा का इमोशनल डेब्यू ‘पल ये मेरा’

शेयर करे‘पल ये मेरा’ में झलकी कनिष शर्मा की दिल से निकली कहानी (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 अप्रैल 2026। फिल्म और विज्ञापन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुके कनिष शर्मा अब अपने इंडी सिंगल ‘पल ये मेरा’ के जरिए एक नए और बेहद निजी अध्याय की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ