सीरीज जीतने की तैयारी : ब्रिस्बेन में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से खेला जाएगा। इसको लेकर टीम इंडिया ने मंगलवार से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। दोनों टीम के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में आखिरी टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।

BCCI ने प्रैक्टिस के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कैप्शन में लिखा- सिडनी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया था। टीम अब फिर एकजुट होकर मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरी। अब गाबा (ब्रिस्बेन) के मैदान पर आखिरी मुकाबले के लिए तैयारी शुरू हुई।

चोटिल बुमराह की जगह शार्दूल को मौका मिल सकता है

प्रैक्टिस सेशन में कोच रवि शास्त्री सभी खिलाड़ियों से बात करते दिख रहे हैं। उप-कप्तान रोहित शर्मा भी युवा खिलाड़ियों को समझाइस देते दिखाई दे रहे। प्रैक्टिस सेशन में शार्दूल ठाकुर के साथ जसप्रीत बुमराह भी नजर आए। बुमराह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह शार्दूल को मौका मिल सकता है।

सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले टीम के लिए मुश्किलें

सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया टूर पर अब तक 9 खिलाड़ी इंजर्ड हो चुके हैं। इनमें मोहम्मद शमी, उमेश यादव, लोकेश राहुल, हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। इनमें से बुमराह, विहारी, जडेजा, राहुल, शमी और उमेश सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

मौजूदा हालत में भारतीय टीम

बैट्समैन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल

ऑलराउंडर: रविचंद्रन अश्विन

विकेटकीपर: ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत

बॉलर: नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दूल ठाकुर।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा किसानों के नाम पर आंदोलन राजनैतिक नौटंकी बंद करे - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 13 जनवरी 2021। भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कौन सी नैतिकता से किसानों के लिये आंदोनल कर रही है। राज्य के मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रही भाजपा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण