गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बस का इंतजार कर रहे थे, तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा, एक की हुई मौत और दो घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 नवंबर 2025। पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फीट उछलकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अंडी गांव निवासी छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बच्ची गौरी की आंख में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बताया गया कि ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, वहीं मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

स्थापना दिवस पर राज्यपाल-सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, राज्य में रजत पर्व का उत्सव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 15 नवंबर 2025। झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस दिन को रजत पर्व के रूप में मनाया जा रहा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान