Valentines Day पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को किया याद, बोलीं- काश तुम भी यहां होते

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर आईं उनकी तस्वीरें ही दे देती हैं। अब इस कपल का एक और पोस्ट इस बात की गवाही देने के लिए काफी है।

जैसा कि सभी जानते हैं 14 फरवरी यानी वैलेटाइंस डे (Valentines Day) का दिन सभी अपने लाइफ पार्टनर के साथ बिताते हैं, मगर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक साथ ना होने की वजह से उन्हें यह मौका इस बार नहीं मिल पाया। हालांकि, निक जोनास ने प्रियंका को स्पेशल फील कराने के लिए पूरा कमरा ही फूलों से भर दिया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लाल गुलाब के फूलों के बीच बैठी शर्माती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि.. ‘काश तुम भी यहां होते निक जोनस थोड़े से गुलाबों के साथ’।

इसके साथ प्रियंका ने हंसने वाली एक इमोजी भी बनाई है जिसे देख निक जोनस ने रिएक्शन देते हुए लिखा है कि ‘सिर्फ थोड़े से’। निक ने भी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा के साथ एक थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें दोनों हॉर्स राइडिंग के लिए जाते नज़र रहे थे। कुल मिलाकर अलग होते हुए भी दोनों ने वैलेंटाइंस डे पर दोनों ने खास अंदाज़ में अपने प्यार का इजहार किया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ (Text For You) की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने दूसरे आने वाले प्रोजेक्ट सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग के लिए लंदन पहुंची हुई हैं। वहीं उनके पति निक जोनस यूएस में हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित

शेयर करेमुख्यमंत्री ने कहा: उच्च स्तरीय स्कूल के लिए नवा रायपुर में 10 एकड़ भूमि दी जाएगी निःशुल्क मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 15 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव