भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद किया कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार जीता ब्रॉन्ज मेडल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बर्मिंघम 7 अगस्त 2022 । भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था और भारतीय लड़कियों ने ये कर दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया। 

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुख्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में मैच का नतीजा शूटआउट के जरिए निकाला गया, जहां भारत ने बाजी मारी। भारत ने शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की और इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीसरी बार पदक जीतने में सफलता हासिल की। 

भारत के लिए एकमात्र गोल सलीमा टेटे ने किया, जब उन्होंने हाफ टाइम से पहले दूसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में गोल किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो आखिर तक बनी रही। यहां तक कि न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी के चार मिनट में अपने गोलकीपर को हटा दिया था, लेकिन भारत गोल नहीं कर पाया, जबकि पेनल्टी कार्नर के जरिए कीवी टीम ने आखिरी मिनट में गोल किया और मुकाबला शूटआउट तक पहुंचाया।  

भारत इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है, लेकिन 16 साल के बाद पहली बार कोई पदक भारतीय महिला हॉकी टीम जीतने में सफल हुई है। बता दें कि पिछले साल टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत को सेमीफाइनल के बाद कांस्य पदक मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। CWG 2022 में भारत का ये 41वां पदक है। भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

सफलता की कहानी: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लोगों को मिल रहा है नया जीवनदान

शेयर करेगंभीर बीमारी से जुझ रहे जिले के 113 मरीजों के लिए योजना बनी संजीवनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 7 अगस्त 2022। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नयी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही