प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 अगस्त 2025। बिलासपुर में एक बार फिर धर्मांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। इस बार भी प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। हिंदू संगठनों की दबिश और हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के पेंड्री का है। जहां से हिन्दू संगठनों को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक बंद पड़े पोल्ट्री फॉर्म में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। पुलिस को सूचना देते हुए हिन्दू संगठन ने मौके पर दबिश दी। यहां 15- 20 लोग प्रार्थना सभा में मौजूद मिले। पास्टर संजीव सूर्यवंशी सहित अन्य प्रार्थना सभा के जरिए चंगाई और धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। मौके से दूसरे धर्म की किताब, डायरी भी जब्त की गई। पुलिस ने मामले में संजीव सूर्यवंशी सहित 8 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में आउटसोर्स और प्राइवेट कंपनियों पर भी लागू होगा 27% OBC आरक्षण, कांग्रेस से मुद्दा छीनने की की कोशिश में सरकार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 29 अगस्त 2025। मध्यप्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही आउटसोर्स […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान