शहर को सुव्यवस्थित करना है, भू-माफिया से मुक्ति दिलाना मेरी प्राथमिकता – दीप्ति प्रमोद दुबे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 09 फरवरी 2025। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशीदीप्तिप्रमोद दुबे ने आज अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य लक्ष्य रायपुर शहर को सुव्यवस्थित करना और भू-माफिया से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुनियादी सुविधाओं के साथ नगर निगम के कर्मचारियों, व्यापारियों और गुमटी लगाकर जीविका चलाने वालों की चिंता है।’’ जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी मांगें और सुझाव रख रहे हैं। महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि मतदान की तारीख आने से पहले जनता ने तय कर लिया है उन्हें कांग्रेस का महापौर चुनना हैं। ‘‘शहर को भू-माफियाओं से मुक्त करवाना मेरी प्राथमिकता है।’’ मेरे पति प्रमोद दुबे ने शहर के विकास में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से योगदान दिया, अब मैं भी शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करूंगी।“

जनसंपर्क अभियान संपन्न

महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज (08 फरवरी 2025) रायपुर में विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क किया। यह अभियान सुबह 8 बजे वीर शिवाजी वार्ड से शुरू होकर शाम 5 बजे महामाया मंदिर वार्ड तक चला। इस दौरान वे वीर सावरकर, दानवीर भामाशाह, पं. दीनदयाल उपाध्याय, ठक्कर बापा, ठाकुर प्यारेलाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वामनराव लाखे सहित कुल 16 वार्डों में पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्षदों के साथ जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान और दो घायल; महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बीजापुर 09 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जाता है कि इस मुठभेड़ में 12 से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की