24 घंटे में अज्ञात चोरी का पर्दाफाश: कबाड़ की दुकान तक पहुंची जांच; मुंगेली पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंगेली 15 जनवरी 2026। मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी गए विद्युत सामग्री को बरामद करते हुए एक कबाड़ी खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में यह मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी सौरभ श्रीवास (26 वर्ष) ने 13 जनवरी 2026 को स्टॉक जांच के दौरान कंपनी की विद्युत सामग्री गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो एस.टी इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंगेली में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।

इतने लाख रुपये की चोरी
जांच में सामने आया कि कंपनी से व्ही-क्रॉस आर्म, स्टे वायर, जीआई तार, अर्थिंग क्वायल, नट-बोल्ट, स्टे क्लैम्प सहित अन्य विद्युत सामग्री चोरी हुई थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,38,774 रुपये आंकी गई।

कबाड़ी दुकान तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई सामग्री गडगडिया नाला के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेची गई है। पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार असगर खान से पूछताछ की। जिसने बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को कंपनी के ही दो कर्मचारी तामरज साहू और भुनेश्वर साहू उसके पास लगभग 12.55 क्विंटल लोहे की सामग्री बेचने आए थे, जिसके एवज में 25,100 रुपये नकद का भुगतान किया गया था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर चोरी की गई सामग्री जब्त की। पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से ₹2,000 भुनेश्वर साहू तथा 4,600 रुपये तामरज साहू से बरामद की गई। मामले में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दिनांक 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी
असगर खान (43 वर्ष), निवासी मुंगेली
तामरज साहू (21 वर्ष), जिला बेमेतरा
भुनेश्वर साहू (25 वर्ष), जिला बेमेतरा।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में हाथी का आतंक: चचिया धान खरीदी केंद्र पर दहशत में कर्मचारी, ग्रामीण रतजगा को हैं मजबूर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 15 जनवरी 2026। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक दंतैल हाथी की आमद हो गई। हाथी के पहुंचते ही केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हाथी के आक्रामक होने की आशंका को […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड