राज्यपाल हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 16 अगस्त 2023। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता व बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ वे एक जननायक थे, जिन्हें विश्वभर में जाना जाता है।
स्वर्गीय श्री वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर राजभवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया। भारत को जब कमजोर देश समझा जाता था, तब पोखरण में परमाणु परीक्षण कर उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। इस कदम से उन्होंने भारत को विश्व में एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। पश्चिम के देशों ने जब अनेक प्रतिबंध लगाए तब उसका दृढ़ता पूर्वक सामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास की ऊंचाइयों को छुआ।
राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चर्तुभुज परियोजना के द्वारा देश के हर कोने और हर गांव को सड़क से जोड़ा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेय जल और मूलभूत सुविधाओं के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
स्वर्गीय वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव एवं राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक

शेयर करेनाचा ने शिकागो में आयोजित ’इंडिया डे परेड’ में जनजाति संस्कृति का किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति की महक देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए दी बधाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 16 अगस्त 2023। नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) ने अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस