भारतीय वायु सेना में ‘प्रचंड’ शामिल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- ‘सुपर पावर में होगी भारत की बात’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। भारत में विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीएच) आज वायु सेना का हिस्सा बन गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर एयरबेस में हुए एक कार्यक्रम में इन हेलिकॉप्टरों को औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन स्वदेशी निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) का नाम ‘प्रचंड’ रखा गया है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज भारतीय वायु सेना में देश की प्रथम स्वदेशी एलसीएच का आगमन हो रहा है। प्रचंड शक्ति, प्रचंड वेग और प्रचंड प्रहार की क्षमता वाले इस एलसीएच का आगमन हमारी वायु सेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी के साथ-साथ रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, राष्ट्र की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जल्द ही दुनिया में सेना की ताकत समेत जब भी सुपर पावर की बात होगी तो भारत सबसे पहले गिना जाएगा। 

कारगिल युद्ध में महसूस हुई थी जरूरत
राजनाथ सिंह ने कहा, 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की जरूरत को गंभीरतापूर्वक अनुभव किया गया। तब से लेकर अब तक की यानी दो दशकों की देश की अनुसंधान एवं विकास का प्रतिफल एलसीएच है। भारतीय वायु सेना में इसके शामिल होने से हमारे रक्षा उत्पादन की राह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, आज एलसीएच का आगमन इस बात का प्रतीक है कि देश जितना भरोसा भारतीय वायु सेना पर करता है, भारतीय वायु सेना भी उतना ही भरोसा स्वदेशी साजो-सामान पर करती है। 

यूक्रेन संघर्ष ने दी सीख 
रक्षा मंत्री ने कहा, हालिया यूक्रेनी संघर्ष ने हमें सीख दी कि भारी हथियार प्रणाली और प्लेटफार्म जो युद्दक्षेत्र में तेज गति से मूवमेंट नहीं कर पाते हैं, उनकी क्षमता भी कम होती है और कई बार वे दुश्मनों के लिए आसानी से लक्ष्य बन जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, आजादी से लेकर अब तक भारत की संप्रभुता को सुरक्षित रखने में भारतीय वायु सेना की बड़ी शानदार भूमिका रही है।आंतरिक खतरे हों या बाहरी युद्ध हो, भारतीय वायु सेना ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर रिलीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 अक्टूबर 2022। प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। 12 जनवरी को रिलीज होने वाली ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी थी। फैन्स सोशल मीडिया पर पहले से ही इससे जुड़ी जानकारियां अपने-अपने तरीके से साझा कर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप