प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 अक्टूबर 2022। प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। 12 जनवरी को रिलीज होने वाली ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी थी। फैन्स सोशल मीडिया पर पहले से ही इससे जुड़ी जानकारियां अपने-अपने तरीके से साझा कर रहे थे। अप्रैल में ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मोशन पोस्ट भी रिलीज किया गया था। इसमें प्रभास भगवान राम, सैफ लंकेश रावण और कृति सैनन देवी सीता के किरदार में नजर आ रहे थे। अब जो मेन पोस्टर आया है, उसमें भी एक्टर कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं।  साउथ सुपरस्टार प्रभास पोस्ट में धनुष के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक घुटने के बल बैठे एक्टर आसमान की तरफ धनुष में तीर लगाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर आते ही वायरल होने लगा। ‘आदिपुरुष’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीज़र यूपी के अयोध्या के  सरयू नदी तट पर 2 अक्टूबर रविवार की शाम 7.11 पर सामने आएगा। बता दें कि इस मूवी को भूषण कुमार  ने प्रोड्यूस किया है। आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

Leave a Reply

Next Post

"लव यू लोकतंत्र" में ईशा कोप्पिकर का अलग अवतार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 अक्टूबर 2022। ईशा कोप्पिकर नारंग एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और अपनी अगली फिल्म “लव यू लोकतंत्र” में दिखाई देने के लिए तैयार हैं, जिसका ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें ईशा पहली बार अलग अवतार में दिखाई देंगी ईशा ने एक राजनेता की भूमिका […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी