विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉक्टर से लेकर छात्रों तक ने किया रक्तदान, लोगों को किया जा रहा है जागरूक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 14 जून 2025। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने इस दौरान स्लोगन के साथ सेल्फी भी ली। आज विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेकाज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर कमलेश ध्रुव ने रक्तदान किया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित नर्सिंग कॉलेज के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया

लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने छात्र-छात्राओं के द्वारा स्लोगन भी बनाया गया था, जिसमें रक्तदान करने के फायदे भी बताए गए। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब फूल भी दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही गई है।

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान करने आये छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पहली बार रक्तदान करने से एक अच्छे अनुभव की बात कही, साथ ही इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Next Post

पूरे परिवार ने खाया जहर, तीन बच्चों की मौत, दंपति गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 14 जून 2025। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने जहर खा लिया। इस दर्दनाक घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है और माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प