कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया बोले- मध्य प्रदेश में भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें मिलीं, तो कर लूंगा अपना मुंह काला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 04 मार्च 2022। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर नगर परिषद में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। नेतागण प्रचार प्रसार के लिए नरवर पहुंच रहे हैं। बीते रोज कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया नरवर प्रचार-प्रसार के लिए नरवर पहुंचे। जहां फूलसिंह बरैया ने दावा किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इतना ही नहीं, बरैया ने कहा कि अगर भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें मिल जाए तो वह खुद अपने हाथ से भोपाल के राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। फूल सिंह बरैया ने कहा कि यह बात उनके द्वारा लिखित तौर पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने यह बात शिवपुरी में नरवर में होने वाले नगर परिषद के चुनावों के प्रचार प्रसार के दौरान कही।

दरअसल कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने नरवर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे थे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, ’50 सीटों से ज्यादा पर भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो मैं भोपाल स्थित राजभवन के सामने अपना मुंह काला करूंगा। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल न गिराएं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और भाजपा को उखाड़ने के लिए काम करें।

…तो MP में एकतरफा सरकार बनाएगी कांग्रेस
बरैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एससी, एसटी ओर मुसलमान का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में एकतरफा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी तो कांग्रेस को 1 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे, जबकि मनोबल कमजोर होने के कारण एससी, एसटी और मुसलमानों के काफी कम वोट पार्टी के खाते में गए थे। अगर इनका मत जो प्रदेश में 2 करोड़ 36 लाख है, ये सभी कांग्रेस को मिल जाएं तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।’

Leave a Reply

Next Post

UP में कब लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? योगी आदित्यनाथ ने बताया, सपा पर भी बरसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दंव पर लगी है। इस बीच उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आतंकवादियों के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वो सबूतों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप