लीप इंडिया आईपीओ का धमाका! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

admin
शेयर करे

लीप इंडिया ने खोला कमाई का नया रास्ता, 7 अगस्त से आईपीओ लॉन्च

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 04 अगस्त 2026। सप्लाई चेन मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी लीप इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 7 अगस्त 2026 को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए ₹151 से ₹159 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक न्यूनतम 94 इक्विटी शेयर और इसके बाद 94 के मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर वर्टिकल होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड तथा केआईए ईबीटी स्कीम 3 की ओर से ₹2,000 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली ₹360 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज के रिपेमेंट या प्रीपेमेंट में करेगी। 2013 में शुरू हुई लीप इंडिया ‘शेयर एंड रीयूज’ यानी पूलिंग मॉडल पर काम करती है।

 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास 1.47 करोड़ एसेट्स, 10,100 से अधिक कस्टमर टचपॉइंट्स और 1,000 से ज्यादा ग्राहक थे। तिमाही 26 में कंपनी की कुल आय ₹747.36 करोड़, एबिट्डा ₹378.83 करोड़ और पैट ₹62.34 करोड़ रहा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Next Post

निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग

शेयर करेनिर्वाण बिरला के सुरों में गूंजा प्रेम और श्रद्धा का संदेश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 04 अगस्त 2026। जब संगीत भक्ति में घुल जाता है और हर सुर ईश्वर के प्रति समर्पण की अनुभूति कराने लगता है, तब वह महज प्रस्तुति नहीं रहता, बल्कि आत्मिक अनुभव बन जाता […]

You May Like

'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल