सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पन्ना 20 सितंबर 2025। पन्ना जिले में एक बार फिर हीरे की चमक ने एक मजदूर महिला की किस्मत बदल दी। बड़गड़ी गांव की निवासी रचना गोलदार को हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर लगाई गई खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में एक हफ्ते के भीतर 8 हीरे मिले हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 2.53 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। महिला रचना ने बताया कि वो बड़गदी गांव की रहने वाली है। उनको जो हीरे मिले हैं वो छोटे-छोटे आठ हीरे हैं। ये ककरू में मिले हैं। सभी हीरे मैंने हीरा कार्यालय में जमा कर दिए हैं। वैसे भी मेरे घर पर हर समय कोई रहता नहीं है, इसलिए हीरे जमा करा दिए हैं वहां सुरक्षित रहेंगे। रचना ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे नौकरी करते हैं और एक बेटी की शादी हो चुकी है। रचना ने कहा कि हीरे मिलने की बहुत खुशी है। आगे भी हीरे की तलाश जारी रखेंगी। अभी हीरे की नीलामी में जो कीमत मिलेगी उससे घर के हालात सुधरेंगे। 

हर तीन महीने में होती है नीलामी
बता दें कि हीरा मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया होती है, जहां हीरे की सही कीमत तय होती है। इसके बाद सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काट लेती है। बाकी की राशि हीरा खोजने वाले को दे दी जाती है। हर तीन महीने में ये नीलामी कराई जाती है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य राज्यों से बड़े व्यापारी इसमें शामिल होते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन, 31 अक्टूबर 2025 को पी.एम. प्रसाद होंगे रिटायर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिंगरौली/बिलासपुर 20 सितंबर 2025। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के (एनसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी. साईराम कोल इंडिया के नए चेयरमैन (अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक) होंगे। 20 सितंबर 2025 को उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के साक्षात्कार के बाद बी. साईराम के नाम की घोषणा की गई। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण