साल 2020 की आखिरी मन की बात : पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत के लिए वर्ल्ड लेवल के प्रोडक्ट बनाना जरूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

साल 2020 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम आज

पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि चार दिन बाद साल बीतने वाला है। इस साल कई चुनौतियां और संकट आए, लेकिन हमने नया सामर्थ्य पैदा किया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए वर्ल्ड लेवल के प्रोडक्ट बनाना जरूरी है। मोदी ने मन की बात में नए साल, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पाद, वन्यजीव, युवाओं की सोच और कश्मीर के केसर जैसे कई मुद्दों पर बात की।

मन की बात की मुख्य बातें

लोगों ने नए साल में नए विचार भेजे

आज 27 दिसंबर है। 4 दिन बाद नए साल की शुरुआत होने जा रही है। अगली मन की बात 2021 में होगी। मेरे सामने आपकी लिखी ढेर सारी चिट्‌ठियां हैं। आप जो सुझाव भेजते हैं, वह भी हैं। कई लोगों ने फोन पर अपनी बात बताई। ज्यादातर बातों में बीते वर्षों के अनुभव और नए साल के संकल्प हैं। अंजली जी ने लिखा है कि इस बार हम ये नया काम करें कि देश को बधाई दें, शुभकामनाएं दें।

नमो ऐप पर मुंबई के अभिषेक जी ने एक मैसेज पोस्ट किया है। कि 2020 ने जो दिखाया दिया, जो सिखाया, वह कभी सोचा ही नहीं था। ज्यादातर लोगों ने देश के सामर्थ्य की भरपूर तारीफ की है। जब कोरोना के समय लोगों ने ताली-थाली बजाकर हमारे कोरोना वॉरियर्स को सम्मान किया था, उसकी लोगों ने तारीफ की है।

अब आत्मनिर्भरता पर जोर

साथियों देश पर काफी संकट आएं, दुनिया में सप्लाई चैन में बाधाएं भी आईं, लेकिन हमने हर संकट का हिम्मत से सामना किया है। दिल्ली के अभिनव को बच्चों को गिफ्ट देने थे। वे झंडेवालान बाजार गए। अभिनव बताते हैं कि वहां दुकानदार यह बोलकर सामान बेच रहे हैं कि ये खिलौने मेड इन इंडिया हैं। लोग भी भारत में बने खिलौनों को पसंद कर रहे हैं। यह बदलाव एक साल में हुआ है। इस पैमाने को अर्थशास्त्री भी नहीं तौल सकते।

स्वदेशी का इस्तेमाल करें

विशाखापट्टनम से वेंकट मुरलीप्रसाद जी ने एक अलग ही तरह का आइडिया शेयर किया। वे लिखते हैं- मैं आपको 2021 के लिए अपना ABC अटैच कर रहा हूं। मुझे समझ में नहीं आया कि ABC से उनका क्या मतलब है। तब देखा कि वेंकट जी ने चिट्ठी के साथ एक चार्ट भी अटैच कर रखा है। ABC से उनका मतलब है आत्मनिर्भर भारत चार्ट ABC। यह बहुत ही दिलचस्प है।

वेंकट जी ने उन सभी चीजों की पूरी लिस्ट बनाई है, जिन्हें वे रोज इस्तेमाल करते हैं। वेंकट जी ने कहा है कि हम जाने-अनजाने में उन विदेशी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनके विकल्प भारत में आसानी से उपलब्ध हैं। अब उन्होंने कसम खाई है कि मैं उसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करूंगा, जिनमें हमारे देशवासियों की मेहनत और पसीना लगा हो।

हमारे प्रोडक्ट्स विश्वस्तरीय हों

वोकल फॉर लोकल ये आज घर-घर में गूंज रहा है। ऐसे में अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि हमारे प्रोडक्ट्स विश्वस्तरीय हों। जो भी ग्लोबल बेस्ट है, वह हम भारत में बनाकर दिखाएं। इसके लिए हमारे उद्यमी साथियों को आगे आना है। स्टार्टअप्स को भी आगे आना है।

तेंदुओं की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

भारत में लेपर्ड्स यानी तेंदुओं की संख्या में 2014 से 2018 के बीच 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 2014 में देश में लेपर्ड्स की संख्या करीब 7,900 थी, वहीं 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 12,852 हो गयी। लेपर्ड्स के बारे में जिम कार्बेट ने कहा था, ‘जिन्होंने ने तेंदुए स्वछंद रूप से घूमते नहीं देखा, वे उसकी खूबसूरती की कल्पना ही नहीं कर सकते।’ तेंदुए की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों में मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र सबसे ऊपर हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता दिखाएं

मैंने तमिलनाडु के एक हृदयस्पर्शी प्रयास के बारे में पढ़ा। हम सबने इंसानों वाली व्हीलचेयर देखी है, लेकिन कोयंबटूर की एक बेटी गायत्री ने अपने पिताजी के साथ एक पीड़ित डॉग के लिए व्हीलचेयर बना दी। ये तभी हो सकता है, जब व्यक्ति हर जीव के प्रति, दया और करुणा से भरा हुआ हो। उत्तर प्रदेश के कौशांबी की जेल में गायों को ठंड से बचाने के लिए पुराने और फटे कम्बलों से कवर बनाए जा रहे हैं।

मंदिरों के जीर्णोद्धार में जुटे युवा

एक युवा ब्रिगेड ने कर्नाटक में, श्रीरंगपट्टनम के पास वीरभद्र स्वामी नाम के एक प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प कर दिया। यहां हर तरफ घास-फूस और झाड़ियां भरी हुई थीं कि राहगीर भी नहीं बता सकते कि यहां एक मंदिर है। युवाओं की लगन देखकर स्थानीय भी मदद के लिए आगे आए। वीकेंड्स में युवाओं ने काम किया और मंदिर के पुराने वैभव को लौटा लाए।

कश्मीर का केसर मशहूर

अकबर के दरबारी अबुल फजल ने कश्मीर की यात्रा के बाद कहा था कि कश्मीर के एक नजारे को देखकर चिड़चिड़े और गुस्सैल लोग भी झूम उठेंगे। वे कश्मीर में केसर के खेतों का उल्लेख कर थे। कश्मीरी केसर मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ जैसी जगहों पर उगाया जाता है। इसी साल मई में कश्मीरी केसर को जियोग्राफिकल इंडीगेशन यानी GI Tag दिया गया। इसके जरिए हम कश्मीरी केसर को एक ग्लोबली पॉपुलर ब्रांड बनाना चाहते हैं।

आज शहादत का भी दिन

अत्याचारियों से, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता, हमारे रीति-रिवाज को बचाने के लिए कई बलिदान दिए गए हैं। 27 दिसंबर को गुरु गोविंद जी के बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें, लेकिन उन्होंने कम उम्र में भी गजब का साहस दिखाया। दीवार में चुने जाते समय, पत्थर लगते रहे, दीवार ऊंची होती रही, मौत सामने मंडरा रही थी, लेकिन फिर भी वे टस-से-मस नहीं हुए। आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह जी की माता जी- माता गुजरी ने भी शहादत दी थी।

Leave a Reply

Next Post

28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस

शेयर करेप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन में फहरायेंगे तिरंगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 दिसंबर 2020। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर आज 28 दिसंबर 2020 को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में सुबह 10 बजे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like

सरकार ने भूस्खलन पीड़ितों के ऋण माफी से किया इनकार, प्रियंका गांधी बोलीं- केंद्र ने विश्वासघात किया....|...."सरकार का इकबाल खत्म, अपराधियों का हौसला बढ़ा", तेजस्वी ने लॉ एंड ऑर्डर पर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा....|....स्कूल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद, 17 अप्रैल तक आदेश जारी....|....नक्सलियों के पर्चा पर गृहमंत्री का बड़ा बयान: विजय शर्मा बोले- चर्चा चाहते हैं, तो मुख्यधारा में आएं,नहीं तो.......|....कांग्रेस ने जातिगत जनगणना, SC-ST सब प्लान पर केंद्रीय कानून जैसे वादे किए; 12 पेज का प्रस्ताव....|....फडणवीस बोले: माओवादी संगठनों से जुड़े समूह शहरी क्षेत्रों में सक्रिय, प्रस्तावित सार्वजनिक सुरक्षा कानून जरूरी....|....अमित शाह बोले: बंगाल में बनाए जाते हैं घुसपैठियों के ID कार्ड; ममता के हटने पर हल हो जाएगी घुसपैठ की समस्या....|....निजी शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस, अहमदाबाद अधिवेशन में प्रस्ताव पारित....|....अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है-अभिनेत्री खुशी पाल....|....मिमोह चक्रवर्ती, रोहित सूर्यवंशी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म "ओए भूतनी के" का ट्रेलर व म्युज़िक लॉन्च