28 दिसंबर को कांग्रेस का 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन में फहरायेंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 दिसंबर 2020। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 136वें वर्ष के अवसर पर आज 28 दिसंबर 2020 को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में सुबह 10 बजे, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ध्वजारोहण करेंगे।

28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है।

देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागरः मोहम्मद असलम

शेयर करेआंदोलन खत्म कराने को लेकर सरकार गंभीर नहींः कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को एक महीने से ज्यादा समय हो गया लेकिन केन्द्र सरकार आंदोलन को खत्म कराने अब तक कोई ठोस पहल नहीं […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा