छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा भाजपा में शामिल: पद्मश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड आईएएस त्यागी ने भी ली सदस्यता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जून 2023। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा, पदमश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड IAS राजपाल त्यागी सहित 52 हस्तियों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

एक्टर अनुज शर्मा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, वकील सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा मौर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, विजय कुमार धुर्व, पूर्व पार्षद अमर बसंल, पूर्व एडवोकेट निशांत कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। अनुज शर्मा के 2008 के चुनाव के दौरान भी भाजपा में शामिल होने की खबरें आईं थी। अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं। अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

पहलवानों के आरोप पर बोले बृजभूषण सिंह: दिल्ली पुलिस जांच कर रही है, दोषी हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 जून 2023। पहलवानों के आरोपों को लेकर एक बार फिर सांसद बृभूषण शरण सिंह बोले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब […]

You May Like

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित