छत्तीसगढ़ में सात आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत; 1650 भवनों का होगा निर्माण, आवास के लिए यहां करें आवेदन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना के तहत आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, जिनकी कुल लागत 340 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में 1 हजार 650 भवनों का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस आशय की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत शासन की ओर से हाउसिंग बोर्ड को एक रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि आबंटित की जा रही है। वहीं राज्य शासन ने ईडब्ल्यूएस परिवार को 80 हजार रूपए और एलआईजी परिवार को 40 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं से निम्न आय वर्ग को काफी फायदा मिलेगा। इन परियोजनाओं के लिए कोई भी व्यक्ति विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।  

आयुक्त कुन्दन कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं में भुरकोनी रायपुर में 61 करोड़, कोकड़ापारा बीजापुर में 30 करोड़, खस्तुली धमतरी में 26 करोड़, सिहाद (भखारा) धमतरी में 27 करोड़, पथर्रा राजिम में 62 करोड़, पुलगांव दुर्ग में 104 करोड़ तथा गुरूर बालोद में 30 करोड़ रूपए की लागत आएगी।  अटल विहार योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को किफायती एवं गुणवत्तायुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करना है। इस योजना में निम्न एवं कमजोर आय वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भवनों का निर्माण कर आबंटन किया जाएगा। यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलो जैसे-बीजापुर, सरगुजा, जशपुर तक जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने का जो दायित्व है उसे पूरा करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ; छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 536 करोड़ 14 लाख की लागत की 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान