एक मिस्ट्री ड्रामा है फिल्म ‘रनवे 34’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 15 मार्च 2022। अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली अगली फिल्म ‘रनवे 34’  के नए मोशन पोस्टर को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अजय, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। रनवे 34 के पोस्टर में लिखा है, “सच्चाई जमीन से 35,000 फीट ऊपर छिपी है।”  सच्ची घटनाओं पर आधारित है ‘रनवे 34’। अगर बात रनवे 34 की कहानी की करें तो बताया जा रहा है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म को कथित तौर पर 2015 की एक वास्तविक घटना के इर्द-गिर्द फिल्माया गया है। फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया था, उसमें लिखा नजर आ रहा है, ‘सच्चाई जमीन से 35,000 फीट ऊपर छिपी है’। फिल्म रनवे 34 एक मिस्ट्री ड्रामा है।  इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स पहले ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख और मोशन पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसमें अजय देवगन और अमिताभ बच्चन दोनों ही दमदार रोल में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अजय देवगन पायलट के रोल में हैं। अपनी इस  रोमांचकारी एज-ऑफ-द-सीट ड्रामा का निर्देशन खुद सुपरस्टार, अजय देवगन ने किया है और इसी के साथ वह मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा अमिताभ, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी, आकांक्षा सिंह, प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

अभिषेक बच्चन का ‘दसवीं’ की झलक में 'गुड लक विश'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 15 मार्च 2022। गंगा राम चौधरी कौन है? ये व्यस्क व्यक्ति ‘दसवीं’ की तैयारी क्यों कर रहा है? ये सब क्या गड़बड़ है? अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी नई रिलीज ‘दसवीं’ की एक छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सभी दसवीं […]

You May Like

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका....|....कक्षा से खेत तक: जागरूक किसान ही सशक्त किसान....|....हैदराबाद से उठेगी नई चमक, मिस इंडिया तेलंगाना 2027 में दिखेगा टैलेंट और टशन का संगम....|....बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री....|....‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर