भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा और केंद्र सरकार के अधीन कानून व्यवस्था वाला प्रदेश दिल्ली में महिलाओं की खरीदी बिक्री हो रही है क्या कर रही है भाजपा की सरकारें?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बताएं भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरता अत्याचार पर मोदी-शाह मौन क्यों हैं?

छत्तीसगढ़ में इन्हीं भाजपाईयों के शासनकाल में 15000 से अधिक महिलाएं और बालिकायें गायब हुई है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 24 नवंबर 2020। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के ट्वीट पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बताएं भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा एवं केंद्र सरकार के अधीन कानून व्यवस्था वाले प्रदेश दिल्ली में महिलाओं की खरीदी बिक्री हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे, महिलाओं का शोषण हो रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय हरकतों पर मोदी और शाह मौन क्यों हैं? छत्तीसगढ़ के महिलाओं को नशीली दवाई खिलाकर जोर-जबर्दस्ती हवाई मार्ग से दिल्ली और हरियाणा ले जाया गया। रायपुर और दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थी? छत्तीसगढ़ में इन्हीं भाजपाईयों के शासनकाल में 15000 से अधिक महिलाएं और बालिकायें गायब हुई है, जिस पर उनके द्वारा आज तक जवाब देना जरूरी भी नहीं समझा गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के अपहरण के मामले पर जानकारी मिलने के तत्काल बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्यवाही की है चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और पुलिस की टीम हरियाणा जाकर पूरे प्रकरण की जांच करेगी और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है, उस गिरोह के सारे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। लेकिन एक बात स्पष्ट हो गया है भाजपा सरकारों में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश उत्तरप्रदेश के उन्नाव, कठुआ और हाथरस की घटना को भूले नहीं है। भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के हौसले बुलंद रहते हैं और आम व्यक्ति असुरक्षित महसूस करता है। भाजपा सरकार में अवैध कार्यों को एक प्रकार से संरक्षण प्राप्त रहता है। देश की राजधानी दिल्ली में जिसका नियंत्रण केंद्र की सरकार के पास है उस जगह का महिलाओं की खरीदी बिक्री हो रही है तो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार आमजनता को सुरक्षा देने में नाकामयाब है, यह स्पष्ट है। देश की राजधानी दिल्ली जहां हाई प्रोफाइल राजनेता रहते हैं, वीआईपी रहते हैं, जहां बड़ी संख्या में गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसी काम करती है उस जगह  महिलाओं को बेचा जाता है तो निश्चित तौर पर यह केंद्र सरकार की विफलता हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं को प्रलोभन देकर धोखे से और गुमराह कर दोस्ती कर फंसाने का काम करने वाला गिरोह कार्य कर रहा है जो महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें नशीली दवाएं पिलाकर डरा धमका कर उनका अपहरण करते हैं और भाजपा शासित प्रदेशों में ले जाकर खरीदी बिक्री जैसे घृणित कार्य को अंजाम देते हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हुई घटना की पूरी जांच की जाएगी और भाजपा शासित राज्यों में चल रहे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। जिस प्रकार के घटना सामने आई है इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा शासित राज्यों में अन्य प्रदेशों से भी महिलाओं को इस प्रकार का लाकर खरीदी बिक्री किया जाता होगा। इसकी जांच की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

चीन पर मोदी सरकार की एक और डिजिटल स्ट्राइक, केंद्र ने 43 मोबाइल ऐप पर लगाया बैन

शेयर करेभारत सरकार ने 43 ऐप्स फिर से किए बैन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69A के तहत लगाया बैन 148 दिन के भीतर 267 ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका , ज्यादातर ऐप चाइनीज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 24 नवंबर 2020। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 43 मोबाइल ऐप पर बैन लगा […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही