जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी, सीएम बघेल ने साझा की जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 10 दिसंबर 2022। जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। दरअसल, जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों।

अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि, जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर, 2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली ने 39 महीने बाद वनडे में लगाया सैकड़ा, 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर पोंटिंग को छोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उन्होंने शनिवार (10 दिसंबर) को चटगांव में 113 रन की पारी खेली। विराट ने 91 गेंद की पारी में 11 चौके और दो […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज