सुकमा में नहीं मिली एम्बुलेंस…छह किमी पैदल ढोया शव; व्यवस्थाओं की पोल खोलती खाट पर रखी लाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 13 दिसंबर 2025। सुकमा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक ग्रामीण की मौत के बाद सरकारी अस्पताल से उसके शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरन परिजनों ने शव को खाट पर रखा और करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं और सरकारी व्यवस्था पर गुस्सा फूट पड़ा। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र के चिमलीपेंटा गांव का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय बारसे रामेश्वर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उनका जगरगुंडा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हुआ था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को दोबारा अस्पताल लाने की सलाह देकर शाम को उन्हें घर भेज दिया गया।

शुक्रवार सुबह रामेश्वर की तबीयत अचानक और बिगड़ गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन किसी भी चालक ने मदद नहीं की। मजबूरी में परिजन उन्हें मोटरसाइकिल से जगरगुंडा स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही रामेश्वर ने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिजनों ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन यह कहकर मना कर दिया गया कि एक चालक बीमार है और दूसरा छुट्टी पर है। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस खड़ी थी, फिर भी मदद नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने शव को चारपाई पर लादकर छह किलोमीटर तक पैदल सफर किया।

चिमलीपेंटा के सरपंच इरपा कृष्टा ने बताया कि रामेश्वर को हाथ पैरों में सूजन और तेज पेट दर्द की शिकायत थी। करीब एक महीने से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन समय पर सुविधा नहीं मिलने से जान चली गई। उन्होंने पूरे मामले को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया। वहीं, कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा है कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। अब सवाल यह है कि जांच के भरोसे छोड़ दी गई इस संवेदनहीनता पर कब कार्रवाई होगी और गरीबों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा कब नसीब होगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 13 दिसंबर 2025। पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले