भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 25 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चिटफंड कंपनी के मामले में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कहा है कि भाजपा अपनी 15 साल की सरकार के कार्य पर नजर डाल लें। भाजपा द्वारा फर्जी चिटफंड कंपनियों को 15 साल तक संरक्षण देने और जनता के धन की लूट के लिये प्रोत्साहित करने के कुकृत्य को छुपाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनी निवेशकों एवं अभिकर्ताओं के पैसे वापस दिलाने हेतु लगातार काम कर रहे है। राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है एवं चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करते हुये 17 हजार निवेशकों को 7 करोड़ रू. की राशि वापस भी दी जा चुकी है। भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि 15 वर्षो के भाजपा के कार्यकाल में शासन के संरक्षण में प्रदेश में लगभग 350 से अधिक चिटफंड कंपनियों ने राज्य में अपने पैर पसारे थे जिसमें लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की पूंजी निवेश की। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनकी पत्नी एवं उनके तत्कालीन सांसद पुत्र, तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इन चिटफंड कंपनियों के कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में जांजगीर चांपा जिले में एक चिटफंड कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी में कार्यरत अभिकर्ताओं की नियुक्ति को रोजगार की श्रेणी में रखने की शर्मनाक बात कही थी। राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरका र ने रमन सिंह की भाजपा सरकार के निशाने पर चिटफंड कंपनी के अभिकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही निरस्त करते हुये सीधे कार्यवाही चिटफंड कंपनियों के मालिकों पर करने के निर्देश दिये है। तत्परता से कार्यवाही जारी भी है। इन कंपनी के मालिकों पर कार्यवाही जारी है और इनकी संपत्तियों को कुर्क करते हुये इसकी राशि निवेशकों और अभिकर्ताओं को लौटायी जायेगी।

Leave a Reply

Next Post

कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर        कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी   

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप