‘अचानक बदले गए पायलट’: अजित पवार की मौत पर NCP नेता के सवाल- कागज नहीं जले, जल गई लाशें; CBI जांच की मांग की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 फरवरी 2026। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है। कारण है कि बीते मंगलवार को दिग्गज नेता अजित पवार की एक भयानक विमान हादसे में जान चली गई। बारामती में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने आए अजित पवार का विमान लैडिंग से पहले क्रैश हो गया। इस हादसे ने राज्य को गमगीन कर दिया है। ऐसे में सवाल और जवाब की राजनीति के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू होती दिख रही है। 

अजीत पवार के निधन के बाद एनसीपी विधायक और अजित पवार के करीबी माने जाने वाले अमोल मिटकरी का बड़ा बयान सामने आया है। पहले तो उन्होंने इस हादसे पर चिंता जताई। इसके बाद इस हादसे की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक बड़े नेता, अजीत दादा अब हमारे बीच नहीं रहे। हाल ही में जिला परिषद चुनाव हुए थे और वह बरामती चुनाव प्रचार के लिए आ रहे थे।

मिटकरी ने उठाए सवाल, जानिए
अजित पवार के निधन से जहां एक ओर राज्य भर में गम का माहौल है। वहीं दूसरी ओर मिटकरी ने हादसे को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि अजित दादा के यात्रा के आखिरी पलों में रास्ता में अचानक बदलाव हुआ। पायलट भी अचानक बदले गए। मिटकरी ने सवाल उठाया कि एक भी कागज का टुकड़ा नहीं जला, लेकिन लाशें जल गईं। इससे कुछ सवाल खड़े होते है और कुछ शक पैदा होता है।

मिटकरी ने आगे कहा कि मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीबीआई जांच का आदेश देकर न्याय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। मिटकरी ने बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि सीबीआई जांच की जाएगी। इसके साथ ही मिटकरी ने यह भी बताया कि सीएम फडणवीस ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि वे खुद अगले हफ्ते केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे, जिससे मामले की उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जा सके।

अजित पवार का निधन, राज्यभर में शोक की लहर
गौरतलब है कि मंगलवार 28 जनवरी का वो दिन, जब महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत पायलट कप्तान सुमित कपूर, को‑पायलट कप्तान शंभवी पाठक, उनके व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का निधन हो गया।

Leave a Reply

Next Post

इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 02 फरवरी 2026। सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज