इंदौर में रातभर निकला चल समारोह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 26 सितंबर 2026। इंदौर में रातभर निकले चल समारोह में झांकियों और अखाड़ों के शानदार प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित पुरस्कारों के लिए निर्णायक समिति ने श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया।

झांकियों में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु के युद्ध पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला। वहीं, अखाड़ा वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया। महिला वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला ने पहला स्थान हासिल किया। झांकियों में दूसरा पुरस्कार मालवा मिल की ‘मछली जल की रानी’ और हुकुमचंद मिल की भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस के वध पर आधारित झांकी को मिला। तृतीय पुरस्कार कल्याण मिल और स्वदेशी मिल की झांकियों को दिया गया। वहीं, होप टेक्सटाइल मिल की भगवान शिव की बारात वाली झांकी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की झांकियां पुरस्कारों में स्वेच्छा से शामिल नहीं हुईं। मिलों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को शामिल किया गया था। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से अखाड़ों की विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कारों की घोषणा की। गतका, फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 50 हजार रुपये, तृतीय 25 हजार रुपये और विशेष पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने भी अखाड़ों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। रविवार से शहरवासी तीन दिनों तक मिल परिसरों में जाकर झांकियों का अवलोकन कर सकेंगे। इस दौरान श्रमिक क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल रहेगा। शनिवार सुबह तक सभी झांकियां अपने-अपने मिल परिसरों में वापस पहुंच गईं। 

Leave a Reply

Next Post

विकास अधिकारी की गाड़ी से आठ लाख मिले

शेयर करेघर पर छापेमारी में एक किलो सोना बरामद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बीकानेर, 26 सितंबर 2026। बीकानेर जिले लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। बीते दिन उनकी गाड़ी से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी […]

You May Like

'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है