राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 02 सितंबर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

शेयर करेगुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2946 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की उपाधि पाने वालों में 60 फीसदी छात्राएं, राष्ट्रपति ने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 02 सितंबर 2023। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर