ऐश्वर्या के बाद अब अभिषेक बच्चन ने किया कोर्ट का रुख, पत्नी की तरह ही अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए दी दुहाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 10 सितंबर 2025 । बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते दिन पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित अश्लील सामग्री के अनधिकृत उपयोग को रोकने की मांग की थी। वहीं, अब ऐश्वर्या के बाद उनके पति और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी कोर्ट का रुख किया है। तो आइए जानते हैं आखिर अभिषेक ने अदालत का रुख क्यों किया?

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की। उन्होंने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने की अपील की।

न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अभिषेक बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए सवालों का उत्तर देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने कहा कि एक्टर के एआई-जनरेटेड वीडियो बना रहे हैं और उनके द्वारा हस्ताक्षरित फर्जी तस्वीरें तथा अश्लील सामग्री भी बनाया जा रहा है। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अमीत नाइक, मधु गडोदिया और ध्रुव आनंद ने भी किया।

क्या कहा था ऐश्वर्या राय ने?

बीते दिन, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची ऐश्वर्या राय ने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी। ऐश्वर्या के वकील ने कोर्ट को उन वेबसाइट्स और कंटेंट के बारे में जानकारी दी जिन पर बिना इजाजत ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरों और नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

कोर्ट में वकील ने एक वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने इसे अधिकृत नहीं किया। दूसरी वेबसाइट पर ऐश्वर्या राय के वॉलपेपर और फोटो जैसे कंटेंट डाले गए हैं जबकि तीसरी कंपनी की ओर से उनकी तस्वीरों वाले टी-शर्ट्स बेची जा रही हैं। ऐश्वर्या राय के वकील ने दलील देते हुए कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधियां उनके पर्सनल अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और इसे रोका जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया बैन तो बस बहाना है, Gen Z की बगावत का असली कारण चीन व अमेरिका, नेपाल में 17 साल में 14 सरकारें!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           काठमांडू 10 सितंबर 2025 ।: नेपाल आज एक बार फिर गहरी राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। 2008 में राजशाही खत्म होने के बाद से बीते 17 वर्षों में यहां 14 सरकारें बदल चुकी हैं । भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भाई-भतीजावाद से त्रस्त जनता अब […]

You May Like

चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर