शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 05 सितंबर 2026। शक्कर के बढ़े दाम और राशन एवं खाद्य सामाग्री तेल आदि के बढ़े दामों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस के द्वारा सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ किया गया तथा धरना प्रदर्शन कर महंगाई को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता बताया गया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति और बेतहाशा टैक्स वसूलने की नीति के कारण देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा का बजट बिगड़ चुका है। मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने का दावा किया था, आज उसी सरकार के कार्यकाल में आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में “चीनी सत्याग्रह” के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी

शेयर करेसंयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के साथ खड़ा हुआ भारत; अमेरिका ने जताया विरोध छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           संयुक्त राष्ट्र, 05 सितंबर 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है, जिसका उद्देश्य दुनिया के नक्शे में महाद्वीपों के आकार को ज्यादा सही तरीके से दिखाना […]

You May Like

सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!