केरल में प्रवासी मजदूर को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत; अब तक 10 गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम 06 अप्रैल 2024। केरल के मुवातुपुझ्झा में एक मॉब लिंचिंग का एक कथित सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां दो दिन पहले भीड़ ने एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अशोक दास (24) के तौर पर की गई है। वह अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। बताया गया है कि वह नौकरी के लिए केरल आया था और मुवातुपुझ्झा के करीब वलकम में एक किराए के घर में रह रहा था। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसके मुताबिक, दास को एक खंभे में बांधकर पीटा गया। दरअसल, वह इलाके में ही रहने वाली एक महिला मित्र से मिलने गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पहले उससे पूछताछ की और खंभे पर बांधकर जबरदस्त तरीके से पीटा। बाद में उसे करीब के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने कहा कि दास को खंभे पर बांधकर इतनी बुरी तरह पीटा गया था कि उसे गंभीर चोटें आईं। इसी के चलते उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में आईपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच के बाद इसमें आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को भी जोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'खाना खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आशुतोष, किया बड़ा खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने अपने क्रिकेट जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा करते हुए कहा कि एक समय था जब उनके पास खाना खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। 25 साल के क्रिकेटर ने गुजरात […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज