भारत की टी-20 टीम में एमएस धोनी को मिल सकती है बड़ी भूमिका, बीसीसीआई कर रही है विचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जितनी उनसे उम्मीद की जा रही थी। यही कारण था कि टीम सेमीफाइनल में बुरी तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि, ग्रुप स्टेज में टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते थे, लेकिन उन मैचों में भी टीम का प्रदर्शन उस दर्जे का नहीं था, जो कि एक वर्ल्ड क्लास टीम से उम्मीद की जाती है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अब महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। 

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के लिए काम करना कठिन है। हालांकि, टीम का सपोर्ट स्टाफ बड़ा है, लेकिन फिर भी तीनों फॉर्मेट में टीम के साथ ट्रेवल करना आसान नहीं है। यही कारण है कि बीसीसीआई स्प्लिट कोचिंग पर विचार कर रही है, जिसको लेकर एपेक्स काउंसिल में बात होगी। क्रिकेट सलाहकार समिति के गठन को भी प्राथमिकता मिलेगी, क्योंकि चयन पैनल फिर से चुनना है। 

द टेलीग्राफ की मानें तो ICC टूर्नामेंटों में क्रिकेट के फीयरलेस ब्रांड के लिए एक्सप्ट स्किल लाने के लिए T20 टीम के साथ किसी क्षमता में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करने के बारे में BCCI में बात हुई है। धोनी ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के साथ काम किया था, लेकिन वह अंतरिम क्षमता में टीम के साथ। उनको मेगा इवेंट के लिए मेंटॉर बनाया गया था। 

धोनी के अगले साल के आईपीएल के बाद खेल से संन्यास लेने की उम्मीद है और बीसीसीआई उनके अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से उपयोग करने के लिए उत्सुक है। पूर्व कप्तान को खिलाड़ियों के एक विशेष समूह के साथ काम करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि तीन प्रारूपों का प्रबंधन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए बहुत कठिन साबित हो रहा है।

एमएस धोनी ने भारत को तीन आईसीसी खिताब दिलाए हैं। वे जानते हैं कि टीम के दृष्टिकोण को कैसे बदलना है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भी लगता है कि बीसीसीआई को ‘घमंड निगल’ लेना चाहिए और ‘प्रेरणा के लिए इंग्लैंड की ओर’ देखना चाहिए। एपेक्स काउंसिल में पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं, जिन्होंने एमएस धोनी जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को तलाशा था।  

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी आरक्षण में कटौती का विरोध: आदिवासियों ने रायपुर-जबलपुर हाईवे किया जाम, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 15 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण में कटौती से नाराज सर्व आदिवासी समाज मंगलवार को सड़क पर उतर आया। पूरे प्रदेश में आदिवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। कवर्धा (कबीरधाम) और जांजगीर-चांपा में आदिवासियों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे (NH-49) जाम कर दिया है। इसके चलते […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप