ऐसी बेशर्म और बेतुकी नारी विरोधी बयानबाजी का सबक आगामी उपचुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी : मोहन मरकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ की महिलाएं इस बयानबाजी के लिये भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगी

भाजपा सांसद मोहन मंडावी का बयान बेहद दुखद और शर्मनाक

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर लोकसभा सदस्य मोहन मंडावी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि यह दुर्भाग्य है कि भाजपा अब पीड़ितों को राहत देने में और अत्याचार, अनाचार, बलात्कार के प्रकरणों में कार्यवाही करने पर दलगत आधार पर बात कर रही है इससे ज्यादा दुखद और कुछ नहीं हो सकता। देश में नारी सुरक्षा के इतिहास में भाजपा सांसद मोहन मंडावी का यह बयान काले अक्षरों में लिखा जाएगा। हाथरस की अनाचार पीड़िता के द्वारा दिया गया मृत्यु पूर्व बयान अपने आप में इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है लेकिन सच को नकारने के लिए और सीबीआई जांच में आरोपियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिया गया भाजपा सांसद का यह बयान बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूछा है कि भाजपा बतायें कि हाथरस की घटना की न्यायिक जांच क्यों नहीं करायी जा रही है? भदोही और उत्तरप्रदेश के बलरामपुर की घटना न्यायिक जांच क्यों नहीं करायी? भाजपा कठुवा और उन्नाव की घटना की न्यायिक जांच क्यों नहीं करायी? जहां पर संदेहों में बहुत सारे तथ्य है, जहां पर सरकार की संलिप्तता है। छत्तीसगढ़ में तो नारी अत्याचार की घटनाओं पर सरकार प्रभावी कार्य कर रही है, तत्काल कार्यवाही कर रही है और उसके बावजूद भाजपा द्वारा इन मामलों में स्तरहीन राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा की राज्यों में हो रहे उत्तरप्रदेश के हाथरस, उत्तर प्रदेश के भदोही और बलरामपुर जैसी घटनाओं से पूरे देश में भाजपा के खिलाफ गुस्सा उमड़ रहा है। भाजपा की सरकारों के द्वारा अपराधियों को दिये जा रहे संरक्षण से ध्यान हटाने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार पर झूठे निराधार आरोप लगाने की कुचाल चली है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ यदि किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही पायी गयी है तो उस पर भी कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार अंकुश लगा है और जप्ती की कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तरह अपहरण, अनाचार बलात्कार लूट डकैती के मामलों में छत्तीसगढ़ पुलिस ने लगातार प्रभावी कार्यवाही की है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सांसद ने हाथरस की घटना को एक बनावटी घटना बताकर नारी शक्ति का अपमान किया : फूलोदेवी नेताम

शेयर करेराजनीति की रोटी सेकने के लिये बेटी के बलात्कार को भी बनावटी बताना बेहद शर्मनाक  योगी सरकार के नाक को बचाने के लिये बेटियों का अपमान किया जा रहा है  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा है कि हाथरस […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़