भाजपा सांसद ने हाथरस की घटना को एक बनावटी घटना बताकर नारी शक्ति का अपमान किया : फूलोदेवी नेताम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राजनीति की रोटी सेकने के लिये बेटी के बलात्कार को भी बनावटी बताना बेहद शर्मनाक 

योगी सरकार के नाक को बचाने के लिये बेटियों का अपमान किया जा रहा है 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा है कि हाथरस की जघन्य अपराध को सांसद मोहन मंडावी एक बनावटी घटना बताकर पूरी नारी शक्ति का अपमान किया है। रेपिस्ट को बचाने में भाजपा के नेता लगे हुये रहते है। अपराधी और भाजपा का चोली दामन का साथ रहता है। मोहन मंडावी के बयान महिला विरोधी बयान है। इसी महिला विरोधी मानसिकता के कारण छत्तीसगढ़ में 15 साल राज करने के बाद भी 15 सीट में ही सिमट गये। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय ओएसडी रहे ओपी गुप्ता के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया जाता है और उस रेपिस्ट ओपी गुप्ता को भाजपा के नेता एवं नेत्रियां संरक्षण देने का काम करती है और बेशर्मी की हद यहां तक की होती है कि पीड़िता एवं परिवार वालों को जान से मारने की धमकी एवं सबूतों को मिटाने का प्रयास किया जाता है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि योगी सरकार के लचर कानून एवं अपंग स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण पीड़ित बच्ची की मृत्यु हो जाती है। योगी सरकार के संरक्षण में उस पीड़िता की आधी रात को परिवार वालों को एक कमरा में कैद कर परिजनों की अनुपस्थिति में पीड़िता का अंतिम संस्कार भी कर देते है। पीड़िता के परिजन एवं बूढ़े मां बाप पीड़ित के अंतिम दर्शन के लिये गिड़गिड़ाते रहे अंधे भैरे निर्दय लोग आखिरी बार भी देखने को नहीं दिये।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भाजपा के सांसद साक्षी महाराज बलात्कारियों से जाकर मिलते हैं हाथरस की घटना के दुष्कर्मी जो जेल में बंद है उसे भाजपा के सांसद जेल में मुलाकात करने जाते हैं। दुर्भाग्य की बात है भाजपा के नेता पीड़ितों के पक्ष में नहीं बल्कि हमेशा अपराधियों के साथ ही खड़े दिखते हैं।

बेटी की मृत्यु हो जाती है, आधी रात को अंतिम संस्कार किया गया क्या ये भी बनावटी था? एक लड़की जिसके साथ जघन्य अपराध हुआ और उसके बाद मृत्यु हो जाती है उसे बदनाम करने के लिये दुष्प्रचार किया जाता है। आईटी सेल भी पीड़िता के परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। इसमें उत्तरप्रदेश के शासन आला अधिकारी भाजपा के नेता लगे हुये है और उत्तरप्रदेश की सरकार अपनी साख को बचाने के लिये किसी भी हद तक पार कर सकते है। ये मोहन मंडावी की यह बयान निंदनीय एवं शर्मनाक है। योगी सरकार के नाक को बचाने के लिये ये मनगढ़त कहानी बनाया जा रहा है। भाजपा अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती आई है। राजनीति की रोटी सेकने के लिये बेटी के बलात्कार को भी बनावटी बताया जा रहा है। शर्म आती है ऐसे प्रतिनिधी जो बलात्कार को असली नकली कहने में लगे है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा करें सांसद पर कार्यवाही और सांसद अपने शर्मनाक बयान के लिये माफी मांगे : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेआज सोशल मीडिया में कांग्रेस का नारी सुरक्षा पर बड़ा अभियान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अक्टूबर 2020। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी के बेहद आपत्तिजनक और नारी विरोधी बयान की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। क्या […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च